Asha Bhosle Funeral: संस्कार से पहले सामने आई आशा भोंसले की अंतिम तस्वीर, हमेशा के लिए शांत हुई सुरीली आवाज़
Monday, Apr 13, 2026-05:13 PM (IST)
Asha Bhosle Funeral: बॉलीवुड की एक सुरीली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। बीते दिन कार्डियक अरेस्ट के चलते गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से परिवार और फैंस काफी दुखी हैं। कुछ ही पलों में आशा भोंसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संस्कार से जुड़ी प्रक्रियाएं शुरु हो चुकी हैं। इसी बीच उनकी एक आखिरी तस्वीर सामने आई है, जोकि फैंस को काफी भावुक करने वाली है।
