दूसरी दुनिया के लगते हैं ये 21 अजीबो-गरीब जानवर (PHOTOS)

Sunday, Jul 26, 2015-05:36 PM (IST)

नई दिल्लीः कुदरत से बड़ा कोई कलाकार नहीं हैं, इस बात से मैं तो पूरी तरह से सहमत हूं। अगर मानव को यह लगता है कि उसने सारी दुनिया देख ली है तो वह गलत है। कुदरत उसे ख़ुद के और नए करिश्मों से सराबोर कर देती है।आज हम आपको दुनिया के खास  21 ऐसे जीव-जंतु को दिखाते हैं जो किसी और ही दुनिया के लगते हैं।

1. लाल होठों वाली बैटफिश

गैलापागोस द्वीप पर पाई जाने वाली यह मछली बढ़िया तैराक नहीं है। और ये मछली इसकी छाती पर उगे पंखों के सहारे समंदर की सतह पर चलकर शिकार करती है।

2. लिंग सांप

Caecilian परिवार का यह प्राणी जल और थल दोनों जगहों पर रह सकता है। इस जीव की सबसे अजीब बात है कि, इसके आंखें नहीं होते तो सोचिए कि अगर इस जीव के आंख होते तो ये कितना तहलका मचाता।

3. गौबलिन शार्क

इस असाधारण और दुर्लभ शार्क को “जीवित जीवाश्म” भी कहते हैं। इस शार्क के परिवार का इतिहास लाखों साल पुराना है। गौबलिन शार्क अमूमन 100 मीटर यानि (330फीट) की गहराई में पाई जाती है और जल में इतना नीचे होने की वजह से ये मनुष्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती।

4. पंडा चींटी

चिली में पाई और देखी जाने वाली इन चींटियों के शरीर पर बाल होते हैं। इनका कलर बहुत हद तक चीनी पंडा के कलर से मेल खाता है। और इन चींटियों का डंक भी बड़ा दुखदाई और ज़हरीला होता है।

5. Umbonia Spinosa

ये झाड़ियों में पाए जाने वाले कीड़ों का जुड़ाव cicadas से है जो किसी भी पौधे के तने में नोंक गड़ा कर उसका रस चूसते हैं। मगर इसकी बनावट आज भी साइंटिस्टों के लिए शोध का विषय है।

6. Lowland Streaked Tenrec

अफ़्रीका के मैडागास्कर इलाके में Tenrec नाम का यह छोटा और अजीब जीव पाया गया है।इसकी ख़ास बात यह है कि यह कीड़ों और सांपों के फुफकार जैसी आवाज़ निकालता है। 

6. Hummingbird Hawk – Moth

सूड़ा और बाज के सम्मिश्रण की तरह दिखने वाली यह चिड़िया, दुनिया की सबसे छोटी चिड़िया Hummingbird की तरह दिखती और पंख फड़फड़ाती है फूलों के रस पर रहने वाली इस चिड़िया को सारे रंग दिखलाई देते हैं।

7. Glaucus Atlanticus

इस जीव को नीले ड्रैगन के तौर पर भी जाना जाता है। इस जीव से जुड़ी अजीब बात यह है कि ये समंदर के गरम इलाके में देखा जाता है, और इसके पेट में गैस के भरे होने की वजह से यह सतह पर ही तैरता दिख जाता है।

8. Mantis Shrimp

इस जीव को sea locust, prawn killer और thumb splitters के नाम से जाना जाता है हालांकि यह जीव अधिकतर छिप कर ही रहता है और यहीं वजह है कि इसके बारे में किसी को ज्यादा कुछ मालूम नहीं है।

9. Venezuelan Poodle Moth

इस जीव को पहले-पहल वेनेज़ुएला में 2009 में देखा गया था। किसी दूसरे ग्रह के प्राणी की तरह दिखने वाला इस जीव के बारे में किसी को भी कुछ ख़ास पता नहीं।

10. पाकू मछली

पपुआ न्यू गीनिया के इलाके में मछुआरे इस मछली को “Ball cutter” के नाम से जानते हैं। जाहिर है कि मछली मारने के क्रम में ये मछली कितना और कहां-कहां नुकसान पहुंचा सकती है।

11. Giant Isopods

ये isopods दुनिया के सबसे बड़े isopods हैं। इनकी बनावट और रंग-रूप के पीछे एक बड़ी वजह इनका छीछले समंदर में पाया जाना है, जिसकी वजह से ये बेतरतीब बढ़ जाते हैं।

12. The Saiga Antelope

Antelope के नाम से प्रचलित इस जीव की नाक बड़ी बेतरतीब होती है. जिससे ये जीव देखने में बड़ा ही अनोखा लगता है।

13. The Bush Viper

अफ़्रीका के ट्रौपिकल जंगलों में रहने वाले इस सांप को देख कर लगता है जैसे इसके शरीर पर हरी-भरी पत्तियां चिपका दी गई हों, जिसकी वजह से ये अपने शिकार को बड़ी आसानी से दबोच लेते हैं। 

14. नीली तोता मछली

यह तोते की तरह दिखने वाली मछली अटलांटिक सागर में पाई जाती है। इस मछली की ज़िंदगी का 80 फीसदी हिस्सा तो खाना खोजने में ही चला जाता है।

15. भारत का बैगनी मेंढक

भारत में पाए जाने वाला यह बैगनी और बेतरतीब मेंढक इसकी ज़िंदगी का अधिकांश हिस्सा ज़मीन की दरारों में रह कर बिताता है और सिर्फ़ 2 सप्ताह के लिए बाहर आता है जब उसे सम्भोग करना होता है।

16. Shoebill

जूते की बनावट की तरह दिखने वाला इस जीव का नाम इसकी नोक पर पड़ा है जो जूते की तरह दिखता है हालांकि इस जीव को पुरातन इजिप्ट और अरब के लोग जानते थे, मगर इधर हाल ही में इसका नामकरण हुआ है।

17. Okapi

यह  केंद्रीय अफ़्रीका के कांगो इलाके में पाया जाता है। ज़ेब्रा जैसी धारियों वाला यह जीव जिराफ से कहीं ज़्यादा मिलता-जुलता है। 

18. Narwhal

यह बेहद ख़ूबसूरत मगर ख़तरनाक मछली को आर्कटिक इलाके में पाया जाता है और इसके बेहद टेस्टी मीट की वजह से यह शिकारियों के ख़ास निशाने पर रहती है। मौसम के बदलाव को भांपने में भी यह मछली ख़ासी माहिर है।

19. कटैला ड्रैगन

यह ड्रैगन देखने में जितना डरावना है, उससे कहीं ज़्यादा शातिर है। इसके शरीर पर एक छद्म सिर है, जिसे दिखाकर वह शिकार को आकर्षित करता है।

20. समुद्री सुअर

ज़मीन पर रहने वाले सुअर की तरह दिखने वाला यह जीव अटलांटिक, प्रशान्त और हिंद महासागर की गहराइयों में रहता है। ये जीव अपने खाने के लिए समंदर की निचली सतह की मिट्टियों को खोद डालते हैं। 

21. हैरी पॉटर का डूबी

इस जीव को कोई नाम नहीं दिया जा सका लेकिन देखते में यह हैरी पॉटर सीरिज का डूबी लगता है। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए