B''day, Spl: 4 शादीशुदा स्टार्स संग रहा Nagma का अफेयर, फिर भी आज तक नहीं की शादी

Sunday, Dec 25, 2022-10:10 AM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेत्री नगमा ने अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज किया है। फिल्मी पर्दे से लेकर राजनीतिक गलियारों में नगमा के खूब चर्चे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड, तमिल और भोजपूरी इंडस्ट्री में नाम कमाया। एक्ट्रेस के अफेयर के भी खूब चर्चे रहे लेकिन इसके बावजुद 48 साल की उम्र में भी वह सिंगल  है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

सौरव गांगूली से जुड़ा नाम
फिल्मी पर्दे पर हिट और खूबसूरत नगमा की निजी जिंदगी हमेशा गॉसिप से भरी रही है। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा। जिसमें एक नाम किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगूली का है। एक समय था जब सौरव गांगूली क्लीन बोल्ड हो गए थे। नगमा और दादा का प्यार 2001 में परवान चढ़ा था और दोनों सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। लेकिन उस समय सौरव गांगूली पहले से शादीशुदा थे। यहीं वजह थी कि उन्होंने नगमा से कभी पब्लिकि इजहार नहीं किया। खबरें आई थी कि दोनों एक मंदिर में गुप-चुप शादी रचा ली है। लेकिन दोंनो ने ही इस खबर को नकार दिया था। कुछ समय बाद किसी वजह से नगमा और सौरव का ब्रेकअप हो गया था। 

शरथ कुमार और नगमा
सौरव गांगूली से ब्रेकअप के बाद नगमा का नाम दक्षिण भारतीय अभिनेता शरथ कुमार से जुड़ा। शरत एक फेमस एक्टर के साथ राजनेता भी है। जब उनकी मुलाकात नगमा से हुई थी उस वक्त वह शादीशूदा थे। जिसके बाद जैसे ही शरथ की पत्नि को नगमा और शरथ के अफेयर की पता चला था तो उन्होंने शरथ को तलाक दे दिया था। जिसके बाद नगमा ने भी शरथ से दूरी बना ली और उन्हें ब्रेकअप कर लिया। शरथ को ये बात बर्दाश्त नही हुई और उन्होंने नगमा को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। 

रवि किशन और नगमा
इस बार नगमा  दिल भोजपूरी स्टार रवि किशन पर आया। भोजपूरी इंड्स्ट्री में काम करते वक्त दोनों की मुलाकात हुई और नगमा रवि पर अपना दिल हार बैठी थी। इस बार नगमा का प्यार अधूरा रह गया क्योंकि रवि किशन भी पहले से शादीशुदा थे। हालांकि, नगमा ने रवि संग अपने रिश्ते को कभी नही स्वीकारा। 

मनोज तिवारी और नगमा
रवि किशन से रिश्ता टूटने के बाद उनका नाम भोजपूरी सिनेमा के एक्टर मनोज तिवारी से जुड़ा। मनोज तिवारी भी उस समय शादी शुदा थे। हालांकि, मनोज संग अपने रिश्ते को लेकर भी नगमा ने कभी हामी नहीं भरी थी। बल्कि उन्होंने कहा था कि अगर हम साथ में काम कर रहे है तो इसका मतलब ये नहीं कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। 


Content Editor

kahkasha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News