दिग्गज संगीतकार और ‘फैमिली अफेयर’ के अग्रणी स्ली स्टोन का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
Tuesday, Jun 10, 2025-10:28 AM (IST)

मुंबई. संगीत की दुनिया से हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार और ‘फैमिली अफेयर’ के अग्रणी स्ली स्टोन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की है। इस खबर के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्ली स्टोन के प्रचारक कार्लीन डोनोवन ने एक बयान के जरिए पुष्टि की है कि लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में संगीतकार स्ली स्टोन ने अंतिम सांस ली है। बयान के मुताबिक, स्ली स्टोन पिछले काफी समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और अन्य स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थ और अपने परिवार के बीच उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
स्ली स्टोन के निधन पर उनके परिवार ने एक पोस्ट के जरिए लिखा, ‘हम बहुत दुखी मन के साथ अपने पिता स्ली और द फैमिली स्टोन के स्ली स्टोन के निधन की घोषणा कर रहे हैं। वह COPD और अन्य स्वास्थ्य संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय तक इससे गुजरने के बाद उन्होंने अपने तीन बच्चों और करीबी दोस्तों, परिवार के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा कह दिया है। हम आशा करते हैं कि उनका महान संगीत विरासत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’
बता दे, स्ली स्टोन का जन्म टेक्सास के डेंटन में हुआ था। उनका असली नाम सिल्वेस्टर स्टीवर्ट था। हालांकि फैंस के बीच वह स्ली स्टोन के नाम से मशहूर थे। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही म्यूजिक में अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। उत्तरी कैलिफोर्निया जाने के बाद उन्होंने होम रिकॉर्डिंग, मल्टीट्रेक लेयरिंग और ड्रम मशीनों का इस्तेमाल करना शुरू किया। यहीं से उन्होंने सफलता की चढ़ाई चढ़ी। संगीत की दुनिया में योगदान देने के लिए स्ली को ग्रैमी समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
विभु राघवे के बाद अब इस दिग्गज फिल्ममेकर की कैंसर ने ली जान, 55 साल की उम्र में विनोद छाबड़ा का निधन
