B''day : इस वीडियो में HOT एंड SEXY अवतार से पॉपुलर हुई थी सोफी चौधरी
Monday, Feb 08, 2016-01:07 PM (IST)

मुंबई : हॉट एंड सैक्सी एक्ट्रैस सोफी चौधरी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। सोफी का जन्म 8 फरवरी, 1982 को लंदन में हुआ था। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएट सोफी म्यूजिक और ड्रामेटिक आर्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
सोफी चौधरी वीडियो सांग ''एक परदेसी मेरा दिल ले गया'' के रिमिक्स में अपने हॉट एंड सैक्सी अवतार से काफी पॉपुलर हुई थी। वह डांस रियलिटी शो ''झलक दिखला जा'' की भी कंटेस्टेंट्स रह चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म ''शादी नंबर वन'', ''प्यार के साइड इफेक्ट्स'', ''हे बेबी'', ''किडनैप'', ''आ देखें जरा'', ''डैडी कूल'', ''चिंटूजी'', ''शूट आउट एट वडाला'', ''वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा'' सहित कई फिल्मों में सोफी काम कर चुकी है।
सोफी का नाम मशहूर पॉप सिंगरों में भी शुमार है। उनका एल्बम ''ये दिल सुन रहा है'', ''हबीबी'' और ''ले ले मेरा दिल'' काफी फेमस है। सोफी ने कई फोटोशूट्स भी क्लिक करवाए हैं। बर्थडे के मौके पर देखिए सोफी की कुछ सैक्सी तस्वीरें।