(pics) शारीरिक संबंधों को लेकर फिर चर्चा में आई सनी लियोनी
Friday, Oct 23, 2015-03:59 PM (IST)

मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी एक बार फिर विवादों में आ गई है। हाल ही में एक कंडोम के विज्ञापन को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर कहा गया था कि सनी लियोनी के इस विज्ञापन की वजह से रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक इंग्लिश वेबसाइट के अनुसार उनसे शारीरिक संबधों को लेकर सवाल किया गया।
इसमें उनसे पूछा गया कि वो शारीरिक संबधों के बारे में क्या सोचती हैं। क्या वो सैक्स को सही मानती हैं? इस पर सनी लियोनी ने कहा कि अगर कोई लड़की बच्चा नहीं चाहती है, तो उसे दवाई का इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
असल में सनी सुरक्षित शारीरिक संबधों का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक संबंधों के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे बाद में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान सनी लियोनी ने अपनी आने वाली फिल्म ''मस्तीजादे'' के बारे में खुलकर बताया।