सई मांजरेकर ने किए महाकाल के दर्शन, फैंस के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Tuesday, Jun 10, 2025-05:34 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने हाल ही में उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। इस खास यात्रा की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें उनकी भक्ति और अध्यात्म के प्रति झलक साफ़ दिखाई देती है।

 SaveClip

 

सई मांजरेकर ने मंदिर परिसर से ली गई कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- "बहुत अच्छा दिन" इस दौरान एक्ट्रेस लेवेंडर कलर के फ्लोरल प्रिंट सूट में कापी सादगी भरे अंदाज में खूबसूरत नजर आईं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar)

सई मांजरेकर का फिल्मी सफर
सई मांजरेकर, फिल्म निर्माता और एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी और उनके काम को सराहा गया था।

इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा की ओर रुख किया और तेलुगु   ‘घनी’, ‘मेजर’, और ‘स्कंद’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह हिंदी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News