24 साल की इन्फ्लुएंसर का निधन, बर्थडे के 2 दिन पहले ली मीशा अग्रवाल ने ली अंतिम सांस
Saturday, Apr 26, 2025-01:45 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत से बेहद ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीशा ने अपने 25वें जन्मदिन के 2 दिन पहले आखिरी सांस ली, उनकी मौत की खबर से उनको जानने वाला हर शख्स सदमे में है।
24 अप्रैल 2025 को मीशा का निधन हुआ है और आज 26 अप्रैल को उनका बर्थडे है।उनके परिवार ने इंस्टाग्राम के जरिए ये दुखद जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है-'हम बहुत दुखद मन के साथ मीशा अग्रवाल के निधन की खबर को आपने साथ साझा कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और सपोर्ट दिया उसके लिए आपका आभार है। हम अभी भी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया अपने विचारों में उन्हें रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।'
मीशा अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर ही अपने फनी और मेकअप वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।