Sunjay Kapur Last Rites: निधन के 8 दिन बाद आज पंचत्तवों में विलीन होंगे संजय कपूर, करिश्मा संग पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचेगे समायरा-कियान

Thursday, Jun 19, 2025-10:12 AM (IST)

मुंबई: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्यमी संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था। पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। अचानक उनके निधन की खबर सुनकर उनके दोस्त शॉक्ड हो गए थे।संजय ने 53 साल की उम्र आखिरी सांस ली। संजय के निधन को 7 दिन बीच चुके हैं और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार ने एक बयान प्रेस में शेयर किया। इस बयान में क्या लिखा हुआ है आपको बताते हैं।

PunjabKesari
दरअसल, संजय कपूर का निधन लंदन में हुआ था।उनके शव को लंदन से दिल्ली लाने में देरी हुई। इस वजह से निधन के 8 दिन बाद आज  उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे होगा जबकि 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा रखी गई है।

PunjabKesari

 

इस नोट के नीचे संजय की मां सुरिंदर कपूर, उनकी पत्नी प्रिया, सफीरा, अजारियास का नाम लिखा हैं। इसके अलावा संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और संजय के बच्चे समायरा और कियान का नाम मेंशन है हालांकि करिश्मा का नाम इसमें नहीं लिखा है।

 

PunjabKesari

संजय कपूर ने तीन शादी किया था। तीसरी शादी उन्होंने प्रिया सचदेव से साल 2017 में किया था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अजारियस है। प्रिया से पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से किया था और उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं हालांकि करिश्मा और संजय का तलाक साल 2016 में हो गया था।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News