‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने मॉडलिंग छोड़ अपनाया ब्रह्मचर्य का रास्ता, आज हरि मां के नाम से है फेमस

Friday, Sep 20, 2024-10:31 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो चकाचौंध की दुनिया में ज्यादा देर टिक नहीं पाते। अब तक कई जाने माने सेलेब्स फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर धर्म का रास्ता अपना चुके हैं। वहीं, अब आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेस रॉय उर्फ प्रियंका लग्जरी लाइफ छोड़ साध्वी बनने को आतुर हो गई हैं। हाल ही में उन्हें साध्वी के लुक में देख उनके फैंस काफी हैरान रह गए और यही सोच रहे हैं कि क्या उन्होंने ब्रह्मचर्य अपना लिया है।

PunjabKesari

 

दरअसल, हाल ही में राहुल रॉय को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणेश पूजा में स्पॉट किया गया था, जहाां वो अपनी बहन प्रियंका के साथ नजर आए, लेकिन प्रियंका इस दौरान साध्वी के वेशभूषा में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी के लिए अपनी बहन के साथ पोज दिए। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके ये पूछ रहे हैं कि राहुल के साथ ये महिला कौन है? 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अब अपनी इस मुलाकात की एक तस्वीर हरि मां ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है और कैप्शन में लिखा,  महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री का आभार।" तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी मॉडल बनीं प्रियंका एक दम साध्वी के लुक में दिख रही हैं। वह रेड एंड व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari


कभी रैंप वॉक करने वाली प्रियंका अब ‘हरी मां’ के रूप में आध्यात्मिक गीत लिखती हैं और उन्हें सुनाती हैं। इसके अलावा वो मानवीय और पर्यावरण से जुड़े काम कर अपना जीवन बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है

 

 

बता दें, मॉडल पिया ग्रेस रॉय ने साल 2020 में शादी करने के लिए ‘ग्लैमर वर्ल्ड’ छोड़ा था। उन्होंने ये भी अनाउंस किया कि उन्होंने रोमीर सेन से 7 अगस्त 2020 को शादी कर ली। शादी के बाद अब वो साध्वी के रूप में ही अपने पति रोमीर के साथ नजर आती हैं। ऐसे में लगता है कि दोनों ने आपसी सहमति से ही ये रास्ता अपनाया है।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News