जुड़वा बच्चों की मां बनी Krushna Abhishek की बहन, लैम्बोर्गिनी Urus SE के मालिक बने राम कपूर..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Monday, Jun 16, 2025-06:40 PM (IST)

मुंबई. टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर बीते काफी समय से खबरों में बने हैं। जहां पहले राम कपूर ने अपने गजब ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। एक एक बार फिर एक्टर चर्चा में है। दरअसल, अब राम कपूर ने शानदार एसयूवी खरीदी है। वहीं, काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा बन गए हैं। उनकी बहन के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम आरती की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल हम कृष्णा अभिषेक और आरती की चचेरी बहन सांची मारवाह की बात कर रहे हैं जो इंडियन क्रिकेटर नितीश राणा की पत्नी हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर बीते काफी समय से खबरों में बने हैं। जहां पहले राम कपूर ने अपने गजब ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया। फिर उनके नए शो Mistry ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब राम कपूर ने शानदार एसयूवी खरीदी है।
एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान हाल ही में माता-पिता बने हैं। शादी के 8 साल बाद सागरिका की सूनी गोद भरी। कपल के घर नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने फतेहसिंह खान रखा। वहीं अब फादर्स डे के मौके पर कपल ने फैंस को तोहफा देते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके बेटे फतेह सिंह खान का चेहरा दिख रहा है।
देवर की शादी में नागार्जुन की बड़ी बहू ने काटा बवाल, साड़ी और कंधे दिखाते ब्लाउज में गजब लगीं शोभिता
शोभिता धुलिपाला ने पिछले साल दिसंबर में उन्होंने नागा चैतन्य से शादी की। वहीं शोभिता जब से साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर की बड़ी बहू बनी हैं अक्सर ही सुर्खियों रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के के देवर अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी से शादी रचा ली है। 6 जून को दोनों ने शादी की, तो 8 जून को उनकी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। अब 3 दिन बाद इस शादी से शोभिता का लुक सामने आया।
आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान...करिश्मा के एक्स पति के आखिरी पल
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के अचानक निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। 53 के संजय कपूर की लंदन में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वहीं अब संजय कपूर की पोलो मैच के दौरान निधन से पहले की आखिरी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को उनकी पोलो टीम ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में संजय के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और आंखों में अलग सी चमक नजर आ रही है।
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बहुत ही धार्मिक हैं। वह पूजा-पाठ के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने कई इंटरव्यूज में बताया है कि उन्हें जाप से लेकर घर में पूजा-अर्चना करने में तीन-चार घंटे आराम से लग जाते हैं। हाल ही में सुनीता अहूजा कालभैरव के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। दरअसल, सुनीता आहूजा सिर पर पल्लू लिए और आल्थी-पाल्थी मारकर बैठी नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत के घर फिर गूंजेगी किलकारी: प्रेग्नेंट भाभी को एक्ट्रेस ने चढ़ाए लाखों के गहने
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को भी पूरा समय देती हैं। हाल ही में कंगना रौनत ने फैमिली फंक्शन में खूब मस्ती की और इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। दरअसल,कंगना की कजिन भाभी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म हुई है। ऐसे में कंगना के घर खूब मस्ती देखने को मिली। कंगना रनौत ने अपनी प्रेग्नेंट भाभी को खूब नचाया।
काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा बन गए हैं। उनकी बहन के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है।अगर आप सोच रहे हैं कि हम आरती की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। दरअसल हम कृष्णा अभिषेक और आरती की चचेरी बहन सांची मारवाह की बात कर रहे हैं जो इंडियन क्रिकेटर नितीश राणा की पत्नी हैं।
इंसानों की वैल्यू 0 है..अहमदाबाद के बाद गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर फूटा राहुल वैद्य का गुस्सा
12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे ने लोगों को सदमे में डाल दिया। अभी लोग इस दर्दनाक हादसे से उबरे नहीं थे कि एक और प्लेन क्रैश हादसे ने लोगों के दिल को छलनी कर दिया। बीते रविवार उत्तराखंड में केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 7 लोग जिंदा जल गए। अब इस हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर से लोगों का दिल दहल उठा है। इसी बीच अब फेमस बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य ने इस हादसे पर रिएक्ट किया है।
कियारा ने धोखे से शेयर की बेबी शॉवर की अनदेखी तस्वीर! पति सिदार्थ संग मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने काटा 'Oh Baby' वाला खूबसूरत केक
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस पति व एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के 2 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। ऐसे में ये कपल इस फेज के हर पल को खास बनाते हुए जी रहा है। इसी बीच हाल ही में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने अपने बेबी शॉवर की झलक दिखाई, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। अब फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
धर्म पूछकर गोलियां चलाने का क्या मतलब?..करीब 2 महीने बाद आमिर ने आतंकी हमले पर तोड़ी चुप्पी
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें आतंकवादियों ने करीब 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिस पर देशवासियों का खून खौल उठा था। हर कोई इस आतंकी हमले की निंदा करता नजर आया था, लेकिन बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस हमले पर चुप्पी साधे रहे और इसके बाद आतंकी हमले की जवाबी कार्यवाई में चलाए ऑपरेशन सिंदूर पर भी उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया। वहीं, अब करीब 2 महीने बाद आमिर ने इन मेटर्स पर चुप्पी साधने की वजह का खुलासा किया है।