‘डकैत’ की रिलीज़ से पहले भद्रकाली मंदिर पहुंचे अदिवि शेष,फिल्म की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Friday, Feb 27, 2026-04:17 PM (IST)

मुंबई. एक्टर अदिवी शेष इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज़ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में एक्टर ने भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया है। 

अदिवी शेष ने अपनी आने वाली फिल्म डकैत के प्रमोशन की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। फिल्म का पहला गाना “रूबरू” आज रिलीज़ हुआ है। यह रोमांटिक गाना अदिवी शेष और उनकी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है और इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत हो गई है। 


गाने की रिलीज और प्रमोशन की शुरुआत से पहले, अदिवी शेष ने वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में जाकर माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब टीम अप्रैल रिलीज़ की तैयारी में जुटी हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Beautiful Tirupathi (@beautifultirupathi)

इस मौके पर अदिवि शेष ने कहा, “हर फिल्म की शुरुआत कैमरा चालू होने से पहले ही हो जाती है। डकैत मेरे लिए बहुत खास सफर रहा है, क्योंकि मैं शुरुआत से ही इसकी कहानी से जुड़ा रहा हूं। ‘रूबरू’।इसलिए खास है क्योंकि यह फिल्म की भावनाओं को दिखाता है - किरदारों की नर्मी, उनका जुड़ाव और उनके बीच की गहरी भावनाएं। इस गाने से प्रमोशन शुरू करना सही लगा। दर्शकों के साथ यह कहानी शेयर करने से पहले मैं आशीर्वाद लेना चाहता था। हमने इस फिल्म में बहुत मेहनत की है और मैं बेसब्री से अप्रैल में इसके रिलीज़ का इंतज़ार कर रहा हूं।”

 


फिल्म डकैत अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन शानील देव ने किया है। फिल्म में अनुराग कश्यप एक अहम नकारात्मक भूमिका में नज़र आएंगे। डकैत एक गहरी और भावनात्मक कहानी है, और “रूबरू” गाने के ज़रिए दर्शकों को मुख्य किरदारों के रिश्ते की पहली झलक मिलती है।

प्रेम
वार्ता


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News