तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद Vijay Verma की लाइफ में प्यार की एंट्री! आमिर खान की एक्स रयूमर्ड गर्लफ्रेंड पर आया दिल

Tuesday, Jun 24, 2025-02:36 PM (IST)

मुंबई: 'डार्लिंग्स' फेम विजय वर्मा इस वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित बैचलर्स में से एक हैं। जहां एक ओर उनकी शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ होती है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है।

PunjabKesari

कुछ समय पहले विजय तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे, और दोनों को कई बार साथ देखा भी गया था हालांकि अब रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय और तमन्ना का ब्रेकअप हो चुका है। अब विजय वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि विजय वर्मा को एक बार फिर प्यार मिल गया है।

PunjabKesari
उनका नाम एक्ट्रेस फातिम सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में विजय और फातिमा को साथ में एक कैफे में देखा गया था।इसके बाद से उनके अफेयर की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। विजय और फातिमा ने अभी तक डेटिंग की खबरों पर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया।

PunjabKesari

बता दें कि विजय और फातिमा फिल्म गुस्ताख इश्क में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है।


विजय और तमन्ना की बात करें तो वो लस्ट स्टोरी 2 के सेट पर मिले थे। इस सीरीज में दोनों ने बोल्ड सीन्स दिए थे। मार्च 2025 में उनके ब्रेकअप की खबरें आई थीं। दोनों के ब्रेकअप का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं फातिमा सना शेख ने दंगल जैसी फिल्में की हैं। उनका नाम आमिर खान के साथ भी जुड़ा था। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News