ब्रेकअप के बाद नई शुरुआतः तारा सुतारिया ने खरीदा नया आशियाना, अपने हाथों से घर का हर कोना सजाती आईं नजर
Tuesday, Feb 24, 2026-04:15 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर वीर पहाड़ियां संग उनके ब्रेकअप की खबरों काफी चर्चा में रहीं। वहीं, इन सब के बीच तारा ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। 30 साल की एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की कमाई से नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अपने नए घर और पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखा- नई शुरुआत के लिए..
अपने पहले घर में कभी न खत्म होने वाली हंसी और प्यार के लिए और 2026 को खुली बाहों से गले लगाने के लिए।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तारा सुतारिया ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में सज कर अपने घर में घूमती नजर आ रही हैं। बालों में गजरा, कानों में इयररिंग्स पहने और लाइट मेकअप किए ट्रेडिशनल लुक में तारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एक तस्वीर में दोनों हाथ जोड़े पूजा करती दिख रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में वह खुद अपने हाथों से घर का कोना-कोना सजाती दिख रही हैं। तारा का नया घर बेहद ही आलीशान है। एक्ट्रेस ने अपने घर को सुंदर फूलों और कैंडल्स से सजाया है जिससे ये काफी आकर्षक लग रहा है।

तारा का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लग गए। रिया चक्रवर्ती, दिशा पाटनी, बादशाह जैसे स्टार्स कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते नजर आए।

वर्कफ्रंट पर तारा सुतारिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी नजर आएंगे।
