दिल्ली चुनाव के बाद इस फेमस डायरेक्टर ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
Saturday, Feb 08, 2025-05:52 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_17_47_584178592arvind.jpg)
बाॅलीवुड तड़का : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'हर सवाल का जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-किताब यहीं होगा।' इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अरविंद केजरीवाल खड़े हुए थे।
हर सवाल ओ जवाब यहीं होगा
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 8, 2025
हर हिसाब ओ किताब यहीं होगा।
जय हो। pic.twitter.com/MDhyFoQtjk
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा से 3,186 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'Urban Naxals का पूर्ण विनाश' करने और दिल्ली पर जीत की बधाई दी। उन्होंने दिल्ली बीजेपी और उनकी टीम को भी इस जीत पर बधाई दी। साथ ही, अग्निहोत्री ने बंगाल की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'अब इसके बाद बंगाल।'
माननीय @narendramodi जी को #UrbanNaxals का पूर्ण विनाश करने और दिल्ली पर फ़तह की हार्दिक शुभकामनाएँ। बहुत अरसे से मेरी दिल्ली इच्छा थी। दिल्ली @BJP4India की स्मस्त टीम को इस भव्य जीत पर बहुत बधाइयाँ।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 8, 2025
अब इसके बाद बंगाल। https://t.co/D5QNfpNDFG
विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार साझा करते रहते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन, 5 फरवरी को, उन्होंने एक कविता शेयर की थी, जिसमें उन्होंने मतदाताओं से अपील की थी कि वे वोट डालने से पहले उनकी कविता 'रोशनी' जरूर सुनें। इस कविता में उन्होंने दिल्ली के हालात और मुफ्त सुविधाओं की राजनीति की आलोचना की। कविता में उन्होंने बताया कि आजकल दिल्ली में रोशनी की कमी है और लोगों को यह समझने की जरूरत है कि वे अपने वोट के जरिए किसे चुन रहे हैं।
MARK YOUR CALENDAR: August 15, 2025.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 3, 2024
After years of research, the story of #TheDelhiFiles is too powerful for one part. We’re excited to bring you The Bengal Chapter – the first of two parts, unveiling a significant chapter in our history.#RightToLife pic.twitter.com/JvrdiTx7xO
विवेक रंजन अग्निहोत्री एक जाने-माने फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उनकी फिल्में समाज और राजनीति पर आधारित होती हैं, जो अक्सर विवादों में फंस जाती हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (2022) और 'द वैक्सीन वॉर' (2023) रही हैं। अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' है, जो दिल्ली में हुए दंगों और नरसंहार पर आधारित है।