''कल्कि'', ''स्पिरिट'' के बाद एक और बिग प्रोजेक्ट से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण! इस वजह से धोना पड़ा हाथ

Friday, Feb 27, 2026-05:36 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से फिल्मों को ठुकराने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गई थीं और फिर नाग अश्विन की मूवी कल्कि पार्ट 2 से उन्होंने किनारा कर लिया। वहीं, अब फिर कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दीपिका एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं।

 
दरअसल, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की वेब सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के नए सीजन में नजर आने वाली थीं। कहा जा रहा था कि वह 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' सीरीज के मेकर्स ने उन्हें एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया है, लेकिन अब कुछ और ही सुनने को मिल रहा है।


 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सीरीज से बाहर हो गईं और इसकी वजह ऑडिशन पॉलिसी है। कहा जा रहा है कि 'द व्हाइट लोटस' के लिए ऑडिशन मेंडेटरी है। साइन करने से पहले मेकर्स सभी स्टार्स का ऑडिशन ले रहे थे। हालांकि, दीपिका ने ऑडिशन नही किया और इसी वजह से उनके हाथ से यह सीरीज निकल गई।

 


मालूम हो, दीपिका पादुकोण 'द व्हाइट लोटस' सीरीज के चौथे सीजन से पहले तीसरा सीजन भी ठुकरा चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली बार दीपिका ने प्रेग्नेंसी के चलते सीरीज करने से मना किया था। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News