शेफाली की मौत के बाद उनके पति पराग को ट्रोल करने वालों पर भड़की आरती सिंह, बोलीं-जिस पर बीत रही होती है ना..

Sunday, Jul 13, 2025-01:25 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका 27 जून की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वहीं, एक्ट्रेस के निधन से उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए। वो अपनी पत्नी की मौत के बाद उनकी याद में अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पराग अपनी वाइफ शेफाली जरीवाला की मौत को पब्लिसिटी के लिए यूज कर रहे हैं। हालांकि, पराग इस मामले में अपनी सफाई दे चुके हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस आरती सिंह ने ऐसे ट्रोलर्स की फटकार लगाई है।  

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पराग के पोस्ट को री-शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बिल्कुल सही, कितनी जल्दी हम लोगों को जज करते हैं और कुछ कितनी बकवास। 

PunjabKesari

 

आरती ने आगे लिखा कि जिस पर बीत रही होती है ना वो ही जानता है। क्या आपको पता है कि उन्होंने क्या कहा? क्या आपको पता है कि वो क्या चाहते हैं? नहीं। बस सबको अपनी टिप्पणियां देनी हैं, बेशर्म लोग। इंस्टाग्राम पर कौन बात कर सकता है? पराग भैया, आपको और शक्ति मिले। 

 

बता दें, आरती से पहले पराग खुद भी इन ट्रोलर्स को खुद करारा जवाब दे चुके हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News