चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ गांव में खेती-बाड़ी कर रही हैं रतन राजपूत,बिहार के गांव में धान की फसल लगाती दिखीं टीवी की ''लाली''

Saturday, Jul 09, 2022-10:47 AM (IST)

मुंबई: 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली उर्फ रतन राजपूत काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि छोटे-बड़े पर्दे से गायब रतन राजपूत इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपने यूट्यूब चैनल पर ब्लाॅग भी शेयर करती रहती हैं। इन सब चीजों को देख लोगों के जहन में बस एक ही सवाल आता है क्या उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है? क्या उनका इंडस्ट्री से रिश्ता खत्म हो गया है?

PunjabKesari

इसके जवाब तो हमारे पास तो नहीं हैं लेकिन हाल ही में उनकी जो तस्वीरें सामने आईं हैं उन तस्वीरों में वह खेतों में काम करती हुई जरूर नजर आ रही हैं। रतन राजपूत को गांव में रहना बेहद पसंद है। वहां की दुनिया से उनका बेहद लगाव है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी गांव से जुड़े ही अपने व्लॉग शेयर करती रहती हैं। ऐसे ही रतन राजपूत बिहार के गांव आवाड़ी गई हैं।

PunjabKesari

वीडियो में एक्ट्रेस बताती हैं कि यहां के गांववालों ने उन्हें पर्सनली इनवाइट किया है। जिस वजह से वह उनसे मिलने के लिए जा रही हैं। गांव के रास्ते में सती माता का मन्दिर (डुमरेजनी मंदिर) पड़ता है रतन वहां जाकर दर्शन करती हैं।

PunjabKesari

गांव में रतन का जोर शोर से स्वागत हुआ। गांव पहुंचने के बाद रतन लोगों से बात करती हैं। इसके बाद वह खेत में काम कर रही महिलाओं का हाथ बंटाती हैं। वह धान को रोपने में लग जाती हैं। बाकायदा पानी से भरे खेर में सभी के साथ वह खुशी-खुशी मन से काम करती हुई दिखाई देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh)

 उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया है। इसमें कई सारी तस्वीरें शेयर कर लिखती हैं-'अकसर लोग पूछते हैं.. क्यों घुमती हूं मैं गांव? क्यों रंगती हूं अपने पैरों को मिट्टी से? .. क्योंकि इस मिट्टी में ही तो बसा है कला का भंडार.. ये मिट्टी ..ये गांव मुझे कहानियां सुनाते हैं.. नए-नए चरित्रों में ढलना सिखाते हैं, एक बहतरीन कलाकार और उम्दा इंसान बनाते हैं।'

PunjabKesari

वीडियो में रतन ने ये भी कहा कि अभी वह ये काम अपनी जन्मभूमि पर कर रही हैं। इसे वह अपनी कर्मभूमि महाराष्ट्र में करेंगी। उनकी मानें तो वह महाराष्ट्र के गांव में रह चुकी हैं। वहां प्याज और हल्दी की खेती भी की है। इस वीडियो और फोटो को देखने के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और टीवी पर दोबारा देखने की डिमांड कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि रतन राजपूत ने कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में गांव में काफी समय बिताया था। वहां उन्होंने चूल्हे पर रोटी बनाते हुए भी देखा गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh)

काम की बात करें तो वह 'विघ्नहर्ता', 'संतोषी मां', 'महाभारत' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। रतन ने 'बिग बॉस 7' में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने स्वयंवर शो भी किया। अभिनव शर्मा से सगाई करने के बाद रिश्ता भी टूट गया और फिर कभी शादी नहीं की। साल 2020-21 के बाद से वह पर्दे से एकदम लापता ही हो गईं। उन्हें पिछली बार सीरियल संतोषी मां- सुनिए व्रत कथाएं में देखा गया था. ये शो 2020 में ऑनएयर हुआ था। अब शो बंद हो चुका है।इस शो के बाद से रतन स्क्रीन पर नहीं देखा गया। इस वजह से रतन के इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर भी कयास लगते रहते हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News