‘पीछे देखो पीछे’ मीम से फेमस हुए अहमद शाह पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई उमैर का छोटी सी उम्र में हुआ निधन

Tuesday, Sep 16, 2025-10:16 AM (IST)

मुंबई. ‘पीछे देखो पीछे’ वायरल मीम रातों रात फेमस हुए अहमद शाह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पाकिस्तानी स्टार अहमद शाह के छोटे भाई उमैर शाह का निधन हो गया है। उमैर को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इस दुखद बात की जानकारी उमैर के भाई अहमद शाह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है और फोटो शेयर कर उसे श्रद्धांजलि भी दी है। इस दुख की घड़ी में अहमद शाह के फैंस उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।


अहमद ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई उमैर शाह की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘हमारा छोटा चमकता सितारा हमें छोड़ गया। कृपया मेरे भाई और परिवार को अपनी दुआओं में याद रखें।’ उन्होंने उमर की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Peer Ahmad Shah (@cuteahmadshah01)

  
बता दें, अहमद शाह के साथ-साथ उसके भाई उमैर भी पाकिस्तान में काफी फेमस थे। उन्हें अक्सर पाकिस्तानी मनोरंजन कार्यक्रमों में भी देखा जाता था। दोनों भाइयों को अक्सर साथ देखा जाता था और दोनों साथ में रील्स भी बनाते थे, लेकिन अफसोस उमैर महज 14 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके दिल का दौरा पड़ने से अचानक हुए निधन की खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है। 

 


उमैर के निधन पर न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि फिल्म स्टार्स भी श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और शाहरुख खान की ‘रईस’ फेम एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उमैर की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News