''बहना तलवार उठा लो तुम..कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अक्षरा सिंह उठाई आवाज, रिलीज किया ‘कब तक चुप रहेंगे’ गाना

Friday, Aug 30, 2024-11:28 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना पर अब तक लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है और लगातार उसके आरोपी को सजा दिलाने की मांग कर रहे है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स भी ट्रेडी डॉक्टर के हक में अपनी आवाज उठा चुके हैं। अब हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अपना नया गाना कब तक चुप रहेंगे रिलीज किया है।

PunjabKesari


‘कब तक चुप रहेंगे’ गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि गीतकार मनोज मतलबी ने इसे लिखा है। संगीतकार घुंघरू जी द्वारा तैयार किए गए इस गाने का म्यूजिक प्रोग्रामिंग छोटू रावत ने किया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।


गाने में अक्षरा सिंह ने समाज में व्याप्त अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। यह गाना एक ऐसे समय में आया है जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए आवाज़ें उठ रही हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि कब तक चुप रहेंगे गाना महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News