बदल गई अक्षय कुमार की फिल्म ''भूत बंगला'' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sunday, Feb 08, 2026-11:30 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक छोटा सा टीज़र शेयर किया है जिसमें एक काली बिल्ली दिखाई दे रही है। टेबल पर एक कैलेंडर रखा हुआ है, जो मई के पन्ने पर खुला है। बिल्ली 15 मई को खरोंचती है, कैलेंडर जमीन पर गिर जाता है और अप्रैल के पन्ने पर दूध फैल जाता है। बिल्ली 10 तारीख को चाटती है, जो फिल्म की नई रिलीज डेट का इशारा है।


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "भूत बांग्ला का काउंटडाउन रिवाइंड। मिलते हैं थिएटर्स में।"


बता दें,  'भूत बंगला' की रिलीज बदल गई है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए कम इंतजार करना पड़ेगा। अब यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही है।
बता दें, फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। 'भूत बंगला' से पहले अक्षय और प्रियदर्शन 'हेराफेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी भी नजर आएंगे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News