डर और नफरत का भूत भगाइए…अक्षय कुमार ने फैंस को दी होली की बधाई, शेयर किया ‘भूत बंगला’ का खास सीन

Tuesday, Mar 03, 2026-12:32 PM (IST)

मुंबई. देशभर में इस साल 4 मार्च को होली की त्योहार मनाया जाएगा, जिसे लेकर  लोग काफी एक्साइटड हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी हर साल अपने ही अंदाज में धूमधाम से होली मनाते नजर आते हैं। इसी बीच अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बने एक्टर अक्षय कुमार एडवांस में ही फैंस को होली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। फैंस को एक्टर का होली विश करने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।  

 

 ‘भूत बंगला’ से लिया खास सीन

दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार की आगामी फिल्म भूत बंगला का गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज हुआ है। इसी गाने से जुड़ा एक मजेदार दृश्य सीन एक्टर ने GIF के रूप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। इस क्लिप में अक्षय एक भूत को रंग लगाते नजर आते हैं और फिर हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हैं। उनका यह अनोखा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

इस पोस्ट के साथ अक्षय ने लिखा- ''इस होली, डर और नफ़रत का भूत भगाइए, 
खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए।
आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं। 🌸
Have a safe Holi!''

 
अक्षय के इस पोस्ट पर फैंस ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनकी फिल्म का इंतजार जताया।

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
बता दें, भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। पहले इस फिल्म को 14 मई को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में लाया जा रहा है। इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे, जो 26 जून को रिलीज होगी। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News