अल्लू अर्जुन ने फिर दिखाया बड़ा दिल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ राहत कार्यों के लिए दान किए 1 करोड़

Thursday, Sep 05, 2024-10:39 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलुगू एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा दरियादिली को लेकर भी जाने जाते हैं। वह कई बार पीड़ितों की मदद कर अपना बड़प्पन दिखा चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में आई बाढ़ में हुए नुकसान से निपटने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। इस बात की जानकारी बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

 


अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के कारण हुई तबाही और पीड़ा को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। इस मुश्किल समय में, मैं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान कर रहा हूं, ताकि राहत कार्यों में मदद की जा सके। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं"।

 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

इससे पहले भी अल्लू अर्जुन ने केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। उनके लिए एक्टर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख की राशि दान की थी। 
 
बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण 35 लोगों की मौत हो गई है। लोग घरों से बेघर हो गए हैं। सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई हैं और फसलें भी प्रभावित हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के चार जिलों- जयशंकर भूपलपल्ली, कोमराम भीम, मंचेरियल, और मुलुगू के लिए बुधवार को बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News