Salman Khan को मिल रही धमकियों के बीच जीजा Aayush ने बेचा अपना पार्टी हाउस, 22 करोड़ में हुई डील

Sunday, Oct 20, 2024-10:28 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सलमान खान इन दिनों जहां जान से मारने की धमकियों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं के जीजा व एक्टर आयुष शर्मा अलग ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष ने हाल ही में अपना बांद्रा स्थित आलीशान घर बेच दिया है। इस घर को उन्होंने करोड़ों की कीमत में बेचा है, जिसके बाद वो खबरों में आ गए हैं।

 

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष और अर्पिता ने साल 2022 में 10 करोड़ रुपये में अपना बांद्रा वाला घर खरीदा था। मुंबई के खार पश्चिम उपनगर में स्थित यह प्रॉपर्टी सतगुरु डेवलपर्स के फ्लाइंग कार्पेट गगनचुंबी इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित है। 1,750 वर्ग फुट में फैले इस अपार्टमेंट में चार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।


 


अब दो साल बाद आयुष और अर्पिता ने ये पार्टी हाउस 22 करोड़ रुपये में बेच दिया है।  दस्तावेजों के मुताबिक, अर्पिता ने 4 फरवरी 2022 को 40 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी देकर प्रॉपर्टी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, उन्होंने 22 करोड़ में यह घर किसे बेचा है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

 

बांद्रा वाला घर बेचने के बीच अर्पिता और आयुष शर्मा ने वर्ली में एक नया घर भी खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
 

 


बता दें, एक्टर आयुष शर्मा ने साल 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान संग शादी रचाई थी। शादी से पहले कपल ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब ये कपल दो बच्चों यानी बेटी और बेटे के माता-पिता है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News