आनंद देवरकोंडा ने किया भाई विजय की दुल्हनिया रश्मिका का परिवार में स्वागत, कहा-भाभी के रूप में मुझे बहुत ही दयालु इंसान मिला

Friday, Feb 27, 2026-11:43 AM (IST)

मुंबई. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने तेलुगू रीति-रिवाज से शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शादी के बाद विजय देवरकोंडा ने अपनी धर्मपत्नी के नाम एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अब विरोश की शादी के बाद एक्टर के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने खास पोस्ट शेयर किया है और परिवार में भाभी का स्वागत किया है।


विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में वो अपने भैय्या-भाभी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में रश्मिका-विजय शादी की रस्म निभाते दिख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)

अपने इस पोस्ट के साथ आनंद ने लिखा- कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘वदीना, एला उनारू?’ (हिंदी में-भाभी कैसी हैं?) और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूँ। आज, मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी वदीना के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि वे अपनी बाकी ज़िंदगी में भी ऐसे ही मुस्कुराते रहें। ज़िंदगी भर साथ रहने के लिए! 


आनंद के इस पोस्ट को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
   
  
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी दो रिवाजों से हुई है। सुबह उन्होंने वर पक्ष के तेलुगु रीति रिवाजों से शादी की तो तो वहीं शाम की वधू पक्ष यानी रश्मिका के कोडावा रीति- रिवाजों से विवाह किया।  कपल की शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मोमेंटोस में हुई है। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News