''मेरी मुस्कुराहट के पीछे तुम हो, तुम्हें पाकर मैं धन्य हूं'' पत्नी सुनीता के बर्थडे पर अनिल कपूर ने लुटाया प्यार

Thursday, Mar 25, 2021-01:19 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का आज बर्थडे है।  सुनीता लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। वाइफ के इस खास मौके पर अनिल कपूर ने उनकी कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही खास कैप्शन लिखा है। अनिल कपूर का ये पोस्ट अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

  PunjabKesari


अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को बर्थडे विश करते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने लिखा- ‘मेरी जिंदगी का प्यार सुनीता कपूर के लिए, ट्रेन के थर्ड क्लास डिब्बे से लेकर लोकल बस, रिक्शा से काली-पीली टैक्सी से यात्रा करने तक, इकोनॉमी से बिजनेस और फिर फर्स्ट क्लास में उड़ने तक, दक्षिण में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे-छोटे होटलों से निकलकर लेह-लद्दाख में तंबू में रहने तक, हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

उन्होंने आगे लिखा- 'ऐसे ही लाख कारण हैं जिनकी वजह से मैं तुमसे प्यार करता हूं। मेरी मुस्कुराहट के पीछे तुम हो और तुम्हारी वजह से ही हमारा सफर इतनी खुशी के साथ पूरा हुआ है। मेरी जिंदगी के पार्टनर के रूप में तुम्हें पाकर मैं खुद को हमेशा धन्य महसूस करता हूं। बर्थडे की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।'

PunjabKesari


अनिल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है और दोनों में एक साथ खूब प्यार देखने को मिल रहा है। 

 

PunjabKesari


बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने साल 1984 में शादी रचाई थी। सुनीता भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वो पेशे से एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। शादी के बाद अनिल और सुनीता के तीन बच्चे हुए, जिनका नाम सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम और हर्षवर्धन फिल्म स्टार हैं। वहीं रिया कपूर एक प्रोड्यूसर हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News