पत्नी संग इजिप्ट ट्रिप पर निकले अनिल कपूर, पिरामिडों के बीच सुनीता की बाहों में बाहें डाल दिए रोमांटिक पोज

Saturday, Oct 08, 2022-11:04 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। वहीं इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर का कई मौकों पर रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलता है, जो फैंस को खूब पसंद आता है। इन दिनों अनिल कपूर अपनी पत्नी संग इजिप्ट ट्रिप पर हैं, जहां से उन्होंने वाइफ सुनीता संग अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


अनिल कपूर ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- 'हम जहां भी जाते हैं, हाथों में हाथ डालकर यादें बनाते हैं!' तस्वीरों में एक्टर प्राचीन पिरामिडों के दृश्य का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी पत्नी की बाहों में बाहें डाल खुशनुमा पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान कपल का एक साथ कूल लुक देखने को मिल रहा है। जहां सुनीता धारीदार ब्लू एंड व्हाइट कुर्ता के ब्लैक पैंट पहने नजर आ रही हैं, वहीं अनिल लाइट ब्लू कुर्ता के साथ व्हाइट पैजामा में परफेक्ट दिख रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों पर एक्टर की बेटी सोनम कपूर ने कमेंट कर लिखा- इस दुनिया में बेस्ट लोग 

PunjabKesari


वहीं दूसरी बेटी रिया ने लिखा-"आपको मेरा फेसटाइम चुनना चाहिए था।" ऐसे ही अन्य कईयों ने भी कमेंट कर कपल की तस्वीरों पर प्यार बरसाया।


वर्कफ्रंट पर अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जीयो' में देखा गया था, जिसमें वह वरुण धवन, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल के साथ नजर आए थे।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News