प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अरबाज संग शूरा खान ने दिए पोज, पिता सलीम और मां सलमा भी साथ आए नजर

Monday, May 26, 2025-11:49 AM (IST)

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अरबाज संग शूरा खान ने दिए पोज, पिता सलीम और मां सलमा भी साथ आए नजर


मुंबई: एक्टर अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। साल 2023 में ने अरबाज खान ने शूरा खान के साथ शादी की. अरबाज अक्सर अपनी फैमिली और पत्नी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई फोटो शेयर की।

PunjabKesari

 

फोटो में अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान, पिता सलीम खान और मां सलमा खान के साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। शूरा खान ने रेड टॉप और डेनिम जींस पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

बता दें कि पिछले महीने अरबाज खान और शूरा खान को मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था। इसके बाद से शूरा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें छाई हुई हैं।हाल ही में दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया था। जहां अरबाज शूरा को गाड़ी में बैठने में हेल्प भी करते दिखे हालांकि अरबाज और शूरा ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अरबाज और शूराने 2023 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. ये शादी अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर में हुई थी. इस शादी में फैमिली मेंबर्स पहुंचे थे। एक्ट्रेस रवीना टंडन भी शादी में नजर आई थी। मालूम हो कि शूरा संग अरबाज की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। दोनों ने 2017 में तलाक लिया था।कपल को एक बेटा अरहान खान भी है। 

 

वर्क फ्रंट पर अरबाज के हाथ में दो फिल्में हैं वो  Bandaa Singh Chaudhary में दिखेंगे। इसमें रवीना टंडन, अरशद वारसी जैसे स्टार्स हैं। इसके अलावा वह दबंग 4 की तैयारियों में जुटे हैं।फिल्म में वो प्रोड्यूसर भी हैं सलमान के भाई का रोल भी प्ले करते हैं। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News