''800 करोड़ के पीछे...मुंबई और ''टॉक्सिक बॉलीवुड'' छोड़कर चला गया ये मशहूर डायरेक्टर, अब बैंगलुरू में बसाया आशियाना

Thursday, Mar 06, 2025-12:18 PM (IST)

मुंबई:  फिल्ममेकर्स अनुराग कश्यप इंडस्ट्री के वो स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। इन सबके बीच खबर आ रही है कि टॉप फिल्ममेकर्स में शुमार अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ दिया है। जी हां,  वह अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'देव डी' जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप पिछले काफी समय से बॉलीवुड के बदले माहौल की निंदा कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि अब फिल्म इंडस्ट्री मुनाफे के पीछे भाग रही है, और आर्ट के रूप में अब सिनेमा की कोई खास कद्र नहीं है।

PunjabKesari

 

अनुराग कश्यप ने दो महीने पहले ऐलान किया था कि वह मुंबई छोड़ देंगे। अब उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। वह मुंबई से बहुत दूर अब किसी और शहर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अनुराग कश्यप अब बेंगलुरु में रह रहे हैं।

PunjabKesari

अनुराग कश्यप ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा-'मैंने मुंबई छोड़ दिया है। मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत जहरीली हो गई है। हर कोई अनरियलिस्टक टारगेट्स का पीछा कर रहा है। हर कोई अगली 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।'

PunjabKesari

अनुराग कश्यप ने फिर बताया कि जिस नए घर में वह शिफ्ट हुए हैं,उन्होंने उसका किराया पहले ही चुका दिया है हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां और किस शहर में शिफ्ट हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर के करीबी सूत्र ने बताया कि वह अब बेंगलुरु में हैं।

बता दें कि अनुराग कश्यप मुंबई में कई दशकों से रह रहे थे। इसी मायानगरी में उन्होंने स्ट्रगल भी किया और सफलता का स्वाद भी चखा लेकिन शहर को छोड़ने के अपने फैसले को लेकर वह बोले-'शहर सिर्फ एक स्ट्रक्चर नहीं होता बल्कि इसके लोग भी...यहां लोग आपको नीचे खींचते हैं।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News