बेटी वामिका के बर्थडे से विरुष्का की अनसीन तस्वीरें: प्यार की बाहों में भरे दिखे विराट, कोर्ड सेट में ''संतूर मॉम'' लगी अनुष्का

Friday, May 02, 2025-02:58 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने गुरुवार 1 मई को  37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। यह खास दिन तब और भी भावुक और यादगार बन गया जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली बर्थडे विश शेयर की।उन्होंने अपनी पोस्ट में वमिका के जन्मदिन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें परिवार की प्यारी झलक दिखाई दे रही थी।

PunjabKesari

 

तस्वीर में अनुष्का प्यार विराट कोहली की बाहों में कैद दिखीं। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। लुक की बात करें तो अनुष्का ने रियल वेवस्टोरी ब्रांड का सिंपल और प्लेन व्हाइट कोर्ड सेट पहना था। इसमें स्लीवलेस काॅटन गाज टाॅप और हाई वेस्टड शाॅर्ट्स थे। एक्ट्रेस ने इसके साथ कोई ज्यूलरी पेयर नहीं किया है। वहीं विराट ने मोनोक्रोम लुक अपनाया। क्रीम शर्ट और पैंट में विराट हैंडसम दिखे। 

PunjabKesari

दूसरी तरफ नीति ने भी अनुष्का को विश करने के लिए वामिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर चुनी। तस्वीरों में एक धूप भरा, गुब्बारों से सजा हुआ खूबसूरत सेटअप नजर आ रहा है, जिसमें वमिका का जन्मदिन बेहद प्यारे अंदाज़ में मनाया गया। तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े नजर आ रहे हैं, जहां विराट ने बेहद प्यार से अपना हाथ अनुष्का के कंधे पर रखा हुआ है।इस प्यारी तस्वीर में उनके साथ नीति मोहन, उनके पति निहार पांड्या और उनका बेटा भी नजर आ रहे हैं।सभी के चेहरों पर मुस्कान थी।

PunjabKesari

 

वमिका के जन्मदिन की तस्वीरों में बैकग्राउंड में नजर आ रही सजावट (डेकोर) ने इस जश्न में एक खास पर्सनल टच जोड़ दिया। एक खूबसूरत नेम बोर्ड जिसे रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। पूरे माहौल को बेहद गर्मजोशी और अपनापन देने वाला बना रहा।यह सादगी भरी लेकिन दिल से सजी सजावट इस बात को दर्शा रही थी कि यह दिन परिवार के लिए कितना महत्वपूर्ण और खास था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News