सौतेली मां संग अरहान ने खेला क्रिकेट मैच,शूरा की गेंद पर यूं आउट हुए मलाइका के लाडले
Tuesday, Nov 26, 2024-01:23 PM (IST)

मुंबई: अरबाज खान ने 2017 में मलाइका अरोड़ा अरोड़ा से तलाक लिया था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान हैं। तलाक के बाद दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए। जहां मलाइका अरोड़ा ने खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था लेकिन 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उनको भी ब्रेकअप हो चुका है। वहीं अरबाज ने पिछले साल दिसंबर में ने शूरा खान से शादी की थी। महीनेभर बाद इनके रिश्ते को एक साल भी हो जाएगा।
अरहान अपनी सौतेली मां शूरा के साथ भी खास बाॅन्डिंग शेयर करते हैं। अरहान उनके एक्स पति अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब उनका उनकी सौतेली मां के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह उनके साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों घर के पार्किंग एरिया में क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां शूरा बॉल फेंक रही हैं। कुछ बॉलिंग के बाद अरहान आउट हो जाते हैं और शूरा बैटिंग के लिए आगे आती हैं और गेम को जारी रखने के लिए गेंद अरहान को थमा देती हैं।
कहने को शूरा, अरहान की सौतेली मां हैं लेकिन दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा है। अरबाज की दूसरी शादी में भी मलाइका के बेटे ने खुशी से शामिल हुए थे। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है।
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी। 2002 में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। शादी के करीब 20 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। वहीं तलाक के बाद भी दोनों बेटे के लिए एक-साथ नजर आते हैं। अरहान को अक्सर अपनी मां के साथ तो समय बिताते ही हैं। इसके साथ ही खान परिवार के संग भी मस्ती करते नजर आते हैं।