5वें बच्चे के पिता बने यूट्यूबर अरमान मलिक, पत्नी पायल ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

Wednesday, Mar 25, 2026-02:48 PM (IST)

मुंबई.यूट्यूबर अरमान मलिक के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी पायल मलिक ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है और ऐसे में अरमान 5वें बच्चे के पिता बन गए है। यह खुशखबरी अरमान मलिक ने खुद मंगलवार को अपने फॉलोअर्स को दी और बताया कि उनकी पत्नी और बच्चा दोनों ठीक हैं। इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
  
अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू बॉर्न बेबी की कई तस्वीरें शेयर कीं और अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम रूद्रा मलिक रखा है। शेयर की गई तस्वीरों में पायल और अरमान के न्यूबॉर्न बेबी के नन्हे-नन्हे पैरों की झलक देखने को मिल रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)


फैंस पायल और अरमान के बेबी की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर बधाइयां भी दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

बता दें, अरमान मलिक ने दो शादिया की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं। पायल मलिक को 4 बच्चे हैं। तीन बेटे और एक बेटी। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को 1 बेटा है। ऐसे में अरमान कुल मिलाकर 5 बच्चे हैं। वो दोनों पत्नियों के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News