स्टार गोल्ड पर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Thursday, Apr 30, 2026-04:27 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कपिल शर्मा की कॉमेडी से भरी दुनिया एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर लौट रही है। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर इस रविवार, 3 मई को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है—और यह आपके वीकेंड को हँसी से भरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद, इस बार कहानी और भी ज्यादा मजेदार कन्फ्यूजन और रिश्तों के उलझे जाल के साथ आगे बढ़ती है। कपिल का किरदार एक साथ कई सिचुएशन्स को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे-जैसे राज़ खुलने लगते हैं, हालात और भी हास्यास्पद बनते जाते हैं। यही गलतफहमियां और कॉमिक ट्विस्ट फिल्म को एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं।

इस मौके पर कपिल शर्मा ने कहा कि इस किरदार में वापसी करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पैदा होने वाला कंफ्यूजन और कलाकारों के बीच तालमेल ने इस सफर को और भी खास बना दिया।

स्टार गोल्ड की ओर से भी इस प्रीमियर को लेकर खास उत्साह है। चैनल का मानना है कि फैमिली एंटरटेनमेंट को एक साथ लाने की उनकी परंपरा में यह फिल्म पूरी तरह फिट बैठती है, और कपिल शर्मा का दर्शकों से जुड़ाव इसे और खास बनाता है।

तो तैयार हो जाइए एक ऐसी दोपहर के लिए जहां हँसी रुकने का नाम नहीं लेगी। देखना न भूलें ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर—इस रविवार, 3 मई, दोपहर 1 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News