सुन साथिया में वरूण और श्रद्धा का दिखा जबरदस्त डांस-रोमांस
Thursday, May 14, 2015-11:07 AM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म एबीसीडी 2 का दूसरा गाना सुन साथिया रिलीज हो गया है। इस गाने में वरूण धवन, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
इस गाने के प्रिया सरैया ने लिखे हैं और प्रिया सरैया और दिव्या कुमार ने आवाज दी है। कपोजर सचिन और जिगर हैं। इस फिल्म का पहना गाना ''बेजुबां'' पहले से लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुका है और धमाल मचा चुका है। इस गाने को विशाल ददलानी, अनुष्का मंचंदा और माधव कृष्णा ने गाया है।
रीमो डीसूजा निर्देशित ''एबीसीडी 2'' उनकी ''एबीसीडी-ऐनीबॉडी केन डांस''(2013) का सीक्वल है. इसमें वरुण और श्रद्धा कपूर के अलावा कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा व डांसर-अभिनेत्री लॉरेन गोटलिएब भी हैं।