Mannara Chopra Father Death: पिता के निधन की खबर सुन बेहाल हुईं मन्नारा चोपड़ा बहन संग लौटी मुंबई, एयरपोर्ट पर दिखीं बेसुध सी

Tuesday, Jun 17, 2025-09:06 AM (IST)

मुंबई: फादर्स डे के दूसरे दिन ही एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। मन्नारा के पिता काफी समय से बीमार थे। पापा के निधन की खबर मिलते ही मन्नारा अपनी बहन मिताली हांडा के साथ मुंबई लौट आई हैं।

PunjabKesari

उन्हें देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पिता के निधन से मन्नारा पूरी तरह टूट गई हैं। मन्नारा को बेसुध हाल में एयरपोर्ट पर देखा गया. वो बहुत परेशान और टूटी हुई नजर आईं। वो फोन पर किसी से बात कर रही थीं। वहीं मिताली कैमरा देखकर साइड हट गई थीं।सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खबरों में है।

PunjabKesari

मालूम हो कि मन्नारा चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन सिस्टर हैं।मन्नारा, प्रियंका की बुआ की बेटी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

वर्क फ्रंट पर मन्नारा साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। मन्नारा ने बिग बॉस 17 में देखा गया था। इस शो ने मन्नारा को बहुत नेम-फेम दिया था। मन्नारा इस शो के बाद लाफ्टर शेफ 2 में भी दिखीं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News