माथे पर तिलक-गले में रुद्राक्ष की माला... गर्लफ्रेंड संग नेपाल के कामाख्या मंदिर में टीवी के ''बालवीर'' ने की सगाई

Wednesday, Jan 22, 2025-01:02 PM (IST)

मुंबई:  टीवी के बालवीर यानि एक्टर देव जोशी को उनकी सपनों की राजकुमारी मिल गई है। अपनी इस सपनों की राजकुमारी के साथ देव जोशी ने सगाई भी कर ली है। इस गुडन्यूज को खुद देव जोशी ने फैंस के साथ शेयर किया। देव की पार्टनर का नाम आरती है। कपल ने सगाई के लिए नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर को बनाया अपना वेन्यू चुना। जी हां, देव जोशी ने नेपाल के कामाख्या मंदिर में आरती संग सगाई की। सगाई के बाद देव और आरती ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

 

वीडियो में देव और आरती एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। देव अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- और हमने साथ रहने का फैसला कर लिया है।लाइफटाइम के लिए प्यार, हंसी, और बहुत सारी यादें।सगाई कर ली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)

वहीं तस्वीर में देव और आरती साथ पोज देते दिख रहे हैं। देव को व्हाइट हुडी के ऊपर रेड शॉल डाली है।उन्होंने माथे पर तिलक लगाया है और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी है.।वहीं आरती ने भी शॉल के साथ रुद्राक्ष की माला पहनी है और तिलक लगाया है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)

देव जोशी के काम की बात करें तो वो पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने शो लकी से शुरुआत की थी लेकिन इस शो में वो छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके बाद वो महिमा शनि देव की, हमारी देवरानी, काशी-अब ना रहे तेरा कर्ज कोरा और देवों के देव महादेव में दिखे। उन्हें पहचान 2012 में शो बालवीर से मिली।उन्हें चंद्रशेखर, बालवीर रिटर्न्स, अलादीन, बालवीर 3 और बालवीर 4 में भी देखा गया।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News