लंबे समय बाद काम पर लौटे बाबिल खान, शूटिंग के लिए तैयार होते आए नजर, कहा- दोबारा गर्व महसूस कराने का समय..

Tuesday, Mar 24, 2026-02:14 PM (IST)

मुंबई. दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान ने पिछले साल मई में सोशल मीडिया पर काम से ब्रेक लेने का फैसला सुनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने निर्देशक साई राजेश की फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक को छोड़ दिया था। वहीं, अब काफी समय बाद अब बाबिल खान फिर से शूटिंग पर लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर यह अपडेट देकर एक्टर ने अब फिर से फैंस को खुश कर दिया है।

बाबिल खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वैनिटी वैन से एक अपडेट शेयर किया, जिसमें वह शॉट के लिए तैयार होते नर आ रहे हैं और काम पर वापस आने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करता दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा- 'फिर से काम पर लौट आया हूं, आपको दोबारा गर्व महसूस कराने का समय है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई और फैंस उनके काम पर वापसी को लेकर काफी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने  लिखा, 'आपकी दमदार एक्टिंग को सब मिस कर रहे थे'। वहीं दूसरे ने कहा, 'आपको स्क्रीन पर देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।'

 
वहीं, बाबिल खान के एक करीबी सूत्र ने बताया- 'बाबिल शूटिंग पर वापस आकर काफी खुश हैं। एक्टिंग उनके लिए बहुत खास है और कैमरे के सामने होना उन्हें एक अलग सुकून देता है। यह मैसेज उनके अगले प्रोजेक्ट के सेट से है, जिसकी शूटिंग उन्होंने भोपाल में शुरू की है।' 

बता दें, बाबिल खान ने फिल्म 'कला' (2022) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था। वहीं, इसके बाद वह वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' और फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' (2023) में नजर आए।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News