बेला हदीद ने शेयर की घुड़ सवारी की तस्वीरें, एक्ट्रेस का दमदार अंदाज देख फैंस हुए इम्प्रेस
Friday, Aug 25, 2023-05:54 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बेला हदीद सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में बेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी घुड़ सवारी करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस को भी बेला का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

तस्वीरों में देख जा सकता है कि बेला हदीद स्किनफिट आउटफिट पहने सिर पर हेलमेट लगाए घुड़ सवारी कर रही हैं।

घोड़ा लंबी छलांग लगा रहा है और उस पर बैठी एक्ट्रेस का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

कई तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने घोड़े को सहलाती दिख रही हैं। फैंस को बेला का ये फोटोशूट काफी पसंद आ रहा है।

काम की बात करें तो बेला हदीद को आखिरी बार 2022 में टीवी शो Ramy में देखा गया था।

