जानी मास्टर को मिली अंतरिम जमानत, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए कोरियोग्राफर ने दायर की थी अर्जी

Friday, Oct 04, 2024-04:04 PM (IST)

 

बॉलीवुड तड़का टीम.  'स्त्री 2' फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा पर कुछ दिनों पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।इन आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, अब इस मामले में नया अपेडट सामने आया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को जानी मास्टर को 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दे दी है।

दरअसल, जानी मास्टर ने अगले हफ्ते दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी दायर की थी और अब उन्हें कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें 10 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। 


जानी मास्टर को 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने गोवा में हिरासत में लिया था और हैदरबाद लाया गया था तथा शहर की एक अदालत में पेश किया था जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 


महिला ने लगाया था आरोप
महिला ने पुलिस में दी एक शिकायत में आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने काम के सिलसिले में 2020 में की गई मुंबई की यात्रा के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया था और बाद में भी उसका यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार, महिला को जानी मास्टर ने इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी थी। नरसिंगी पुलिस थाने में, 15 सितंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन), 506, 323 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कराने के दौरान यह खुलासा हुआ कि कथित घटना के वक्त वह नाबालिग थी। 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News