'दीवानगी 2' में नेगेटिव किरदार निभाते नज़र आएंगे अजय देवगन

Sunday, Nov 17, 2019-01:01 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय को लेखर खबरें आ रही है कि वह 2002 में आई फिल्म दीवानगी के रीमेक में काम करने जा रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनीस बज्मी सिंघम स्टार अजय देवगन को लेकर दीवानगी का रीमेक बनाने जा रहे हैं। अनीस ने वर्ष 2002 में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर और अक्षय खन्ना को लेकर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दीवानगी बनाई थी।
PunjabKesari
इस फिल्म में अजय देवगन ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। अनीस काफी समय से ‘दीवानगी' का रीमेक बनाने का मन बना रहे थे और आखिरकार उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है। 
PunjabKesari
अनीस ने बताया, ‘‘अजय लंबे समय से मुझे दीवानगी का रीमेक बनाने के लिए कह रहे थे क्योंकि फिल्म बहुत अलग थी। कई बार लोग मुझे उस फिल्म पर काम करने का सुझाव भी देते हैं। दीवानगी मेरी पहली सस्पेंस फिल्म थी और वो पिछले वर्षों में मेरे द्वारा बनाई गई फिल्मों से बहुत अलग है इसीलिए मैं दीवानगी का रीमेक बनाने के बारे में सोच रहा हूं।
PunjabKesari
बता दें ‘दीवानगी' के रीमेक में अजय देवगन फिर से नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बार अजय का किरदार ज्यादा चालाक और खतरनाक होगा।'' अनीस बज्मी ने कहा, ‘‘इतने सालों बाद, वह किरदार अधिक मैच्योर और मजबूत होगा। मैं एक अच्छी कहानी पर काम कर रहा हूं जो उस किरदार के अनुकूल हो और रीमेक में अजय ही वह नेगेटिव भूमिका निभाएंगे।'' 


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News