''धड़क 2'' की डायरेक्टर ने रणवीर सिंह की ''धुरंधर'' को बताया घिनौनी फिल्म! कहा- नफरत और हिंसा भड़काना इसके DNA में है

Monday, Feb 02, 2026-12:25 PM (IST)

मुंबई. दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और अब भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई 'धुरंधर' का फैन होता दिखा। हालांकि, 'धड़क 2' की निर्देशक शाजिया इकबाल को शायद रणवीर सिंह की फिल्म पसंद नहीं आई। हाल ही में उन्होंने इस मूवी को घिनौता और नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है।

PunjabKesari

शाजिया इकबाल ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ पोस्ट्स किए, जिसमें फिल्म का नाम तो नहीं लिखा लेकिन उन्होंने जिस तरह से लिखा है उससे यही लगता है कि उन्होंने 'धुरंधर' के बारे में ही बात कही है। शाजिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'कितनी घिनौनी फिल्म है। ये छिपा हुआ या अनइंटेंशनल नहीं है। नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में है'। हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिखा, पर फिल्म का गाना बैकग्राउंड में लगाया है।

PunjabKesari


अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'लेकिन ये एक अच्छी बनी हुई फिल्म है ना, गाइज। कुछ कूल बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ। बहुत बढ़िया, इंडस्ट्री के ड्यूड ब्रोज। खुशी है कि ज्यादातर लोग अल्पसंख्यकों की इतनी भी परवाह नहीं करते कि अपनी खुली बेपरवाही को छिपा भी लें'। इस स्टोरी के साथ भी उन्होंने 'धुरंधर' का फेमस सॉन्ग Fa9la लगाया है।


 शाजिया इकबाल के ये पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और यूजर्स इस पर रिएक्ट भी करते नजर आ रहे हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News