तलाक के बाद भी एक साथ आए धनुष और ऐश्वर्या, बेटे यात्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी में दिखा परिवारिक जुड़ाव

Sunday, Jun 01, 2025-03:04 PM (IST)

मुंबई. साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने भले ही अपने वैवाहिक रिश्ते को औपचारिक रूप से खत्म कर लिया हो, लेकिन अपने बच्चों के लिए उनका जुड़ाव और समर्पण अब भी पहले जैसा ही है। हाल ही में दोनों को अपने बड़े बेटे यात्रा की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक साथ देखा गया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


बेटे की खुशी में फिर साथ दिखा एक्स कपल
हाल ही में धनुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और ऐश्वर्या अपने बेटे यात्रा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उनके बेटे की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी की है। तस्वीर को देखकर यह साफ जाहिर होता है कि दोनों माता-पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।धनुष ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "Proud Parents #Yathra"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

इस छोटे लेकिन भावुक कैप्शन से यह समझ आता है कि यात्रा की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने उनके माता-पिता को एक बार फिर साथ ला दिया, भले ही वे अब पति-पत्नी नहीं हैं।
 
सोशल मीडिया पर धनुष का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने धनुष और ऐश्वर्या दोनों की तारीफ की कि वे अपने व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर बेटे के लिए एकजुट हुए।   

बता दें, धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में शादी की थी। करीब 18 साल साथ रहने के बाद, 17 जनवरी 2022 को दोनों ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वे अलग हो रहे हैं। इसके दो साल बाद, अप्रैल 2024 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक की अर्जी दाखिल की थी और नवंबर 2024 में उन्हें कानूनी रूप से तलाक मिल गया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News