अस्पताल में भर्ती सलीम खान का हाल जानने पहुंचे अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर! जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

Monday, Feb 23, 2026-11:45 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती है, जहां लगातार उनकी सेहत का पता लगाने के लिए खान परिवार और सेलेब्स का आना जाना लगा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मशहूर लेखक जावेद अख्तर, महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक साथ अस्पताल के कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन, सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है।

क्या है वायरल फोटो का सच?

जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई है। यानी यह फोटो पूरी तरह फर्जी है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसा कोई दृश्य सामने नहीं आया है।

 

गौरतलब है कि सलीम खान और जावेद अख्तर की मशहूर ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि इस तरह की तस्वीर लोगों को आसानी से असली लग सकती है। लेकिन बिना पुष्टि किए किसी भी फोटो या खबर को शेयर करना गलतफहमी फैला सकता है।

हेल्थ अपडेट्स पर लगा ब्रेक

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद शुरुआती दिनों में उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ अपडेट सामने आए थे। हालांकि बाद में उनके परिवार की ओर से मीडिया में नियमित हेल्थ बुलेटिन जारी न करने का फैसला लिया गया। अब अस्पताल की तरफ से भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

इस बीच उनके बेटे सलमान खान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में व्यस्त बताए जा रहे हैं।9


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News