रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरेकोंडा संग मनाया बर्थडे! फिर तस्वीरों ने चीख-चीखकर खोल दी पोल

Monday, Apr 07, 2025-03:54 PM (IST)


मुंबई: कहते हैं इश्क छुपता नहीं है छुपाने से, जान जाती है दुनिया किसी बहाने से। ऐसा ही कुछ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडाके साथ हो रहा है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कभी इस मामले में खुलकर नहीं बोले। इतना ही नहीं दोनों दुनिया से चोरी-चोरी क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं हालांकि इसका भेद अक्सर खुल ही जाता है। वहीं अब एक बार फिर रयूमर्ड कपल चर्चा में हैं।  दरअसल, रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने ओमान से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की थीं।

PunjabKesari

फोटोज में एक्ट्रेस समंदर किनारे एंजॉय करती नजर आई थीं।ठीक एक दिन बाद, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी बीच पर मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं और अब फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों ने जन्मदिन साथ में मनाया। 

PunjabKesari


विजय देवरेकोंडा ने संडे को अपने इंस्टाग्राम पर समुंदर किनारे से वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वे ऑफ व्हाइट शर्ट-पैंट में समुंदर की रेत पर टहलते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में विजय घोड़े की सवारी करते और तीसरी फोटो में नीले रंग की छतरियों के नीचे आराम करते दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

इससे पहले रश्मिका मंदाना ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की थीं। वह बीच पर बैठी, सफेद रेत से खेलती और सनसेट का आनंद लेती नजर आईं. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "कुछ बीच... कुछ रेत... कुछ सूर्यास्त... कुछ फूल और ढेर सारी मुस्कान, आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ। थैंक्यू माय लव! आप सबसे अच्छे हैं!! मैं कल आप लोगों को आज की प्यारी डायरी दिखाऊंगी। लव यू! शुभ रात्र।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

रश्मिका मंदाना ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की थीं, फैंस को उनका बैकग्राउंड विजय देवरेकोंडा की तस्वीरों से मिलता-जुलता लग रहा है। ऐसे में फैंस दावा कर रहे हैं कि रश्मिका ने विजय के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। एक फैन ने लिखा- 'वही समुंदर, वही जगह। किसी के साथ बर्थडे पार्टी चल रही है।'दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'कुर्सी का डिजाइन देखिए. वो रश्मिका के जन्मदिन के जश्न में है।'

PunjabKesari

वर्कफ्रंट पर रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आ रही हैं। इसके बाद उनके पास 'थामा' और 'पुष्पा 3' जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News