छुट्टियों पर थीं शिल्पा शेट्टी तभी रेस्टोरेंट में हुई विदेशी महिला से बहस! पति राज रौब में बोले-''जानती नहीं हम कौन हैं''

Wednesday, Jun 11, 2025-01:26 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय पति राज कुंद्रा और  परिवार के साथ क्रोएशिया में हैं। उन्होंने वहां पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी बीच शिल्पा शेट्टी को लेकर एक खबर सामने आई जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। खबर है कि  शिल्पा और उनकी टीम ने वहां पर एक विदेशी टूरिस्ट के साथ बहस की। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस तो नहीं दिख रही है लेकिन आवाज सुनकर दावा किया जा रहा है कि ये शिल्पा की ही है।

PunjabKesari

एक इंस्टाग्रामर ने वीडियो को शेयर किया और दावा किया-''ये घटना आज (9 जून 2025) क्रोएशिया के हवार द्वीप में हुई। एक विदेशी महिला खाना खा रही थी और वे (शिल्पा शेट्टी और टीम) जोर-जोर से बात कर रहे थे। विदेशी महिला ने उनसे अपनी आवाज कम करने के लिए कहा। हालांकि, राज कुंद्रा ने जवाब दिया-'आप नहीं जानती हैं कि हम कौन हैं।' मैं उस लाइन को वीडियो में रेकॉर्ड नहीं कर सका क्योंकि ये बहुत अचानक हुआ था।''

PunjabKesari

 

हालांकि, वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन फुटेज में रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा, जोरदार आवाज और भीड़ जरूर दिख रही है। क्लिप में महिला की आवाज भी है। वो कह रही है- 'हमसे बात मत करो। हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते।' कुछ लोगों का मानना है कि ये शिल्पा की आवाज है। दूसरों ने कहा कि ये उनकी बहन शमिता की आवाज हो सकती है।

PunjabKesari

 

इसी इंस्टाग्राम ने शिल्पा शेट्टी की एक फोटो भी शेयर की है, जो ठीक उसी जगह से है, जहां पर ये बहस हो रहगी थी। कथित तौर पर ये तस्वीर घटना से पहले की है

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhavan Batra (Maddy) (@maddythecricketer)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News