दिशा पटानी की बहन ने फिर कसा अनिरुद्धाचार्य पर तंज! कहा- ''शैतान और पाखंडी लोग देश को दीमक बनकर इसे खा रहे..
Sunday, Aug 03, 2025-06:44 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं, वजह कुछ और नहीं ब्लकि उनके बेबाक बयान है। हाल ही में खुशबू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के मुंह मारने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी थी और उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं, अब हाल ही में खुशूब ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वो इन डायरेक्ट तौर पर अनिरुद्धाचार्य पर तंज कसती दिख रही हैं।
खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कंधों की कसरत करने का महत्व बता रही हैं और इसके लिए कुछ एक्सरसाइज का सुझाव दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने उन धर्मगुरुओं पर कटाक्ष करती भी दिख रही हैं, जो महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करते हैं। हालांकि, वीडियो में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन लोगों का मानना है कि उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के लिए ऐसी बातें कही हैं।
वीडियो में खुशबू कहती हैं, 'बहुत दिनों से बहुत सारे शैतान और पाखंडी लोग इस देश को दीमक बनकर इसे खा रहे हैं। समाज को खोखला कर रहे हैं। इन लोगों से लड़ने के लिए हमें बहुत सारा साहस चाहिए और साहस के लिए हमें हर दिन वर्कआउट करना बहुत अनिवार्य है। खासकर शोल्डर वर्कआउट। जिस इंसान के कंधों में दम होता है, उसके जीवन में जज्बा ज्यादा होता है'।
खुशूब आगे कहती हैं, 'आज हम सीखेंगे कि अच्छा शोल्डर वर्कआउट कैसे करना है, ताकि हर कीड़े को साफ किया जा सके, हर ऐसा इंसान जो धर्म के नाम पर लूट रहा है। ऐसी मानसिकता को खत्म किया जाए और अपने देश में सनातन को बचाया जाए'।
वीडियो के साथ खुशबू ने कैप्शन लिखा है, 'जब मेरे बाजू में हो दम, तब जले लंका धम धम। शैतान से लड़ने के लिए शोल्डर वर्कआउट करें'।