एल्विश यादव की दोस्त है पहलगाम में शहीद हुए विनय नरवाल की पत्नी, कहा- उसने रोते हुए 31वीं बार में फोन उठाया

Saturday, Apr 26, 2025-02:57 PM (IST)

मुंबई: पहलगाम हमले ने पूरे देश को  झकझोर कर रख दिया है।  22 अप्रैल, 2025 को बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था और 26 निर्दोष भारतीय लोगों की जान चली गई थी। आम लोगों के अलावा नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।  विनय नरवाल  26 साल के थे और उन्होंने 7 दिन पहले ही हिमांशी से शादी की थी। कपल अपने हनीमून के लिए गया था। अभी हिमांशी के हाथों की मेहंदी उतरी नहीं थी कि उनकी मांग का सिंदूर ही उजड़ गया।

PunjabKesari

 

 पति विनय नरवाल के अंतिम संस्कार के दौरान हिमांशी के आंसू बहने की दिल दहला देने वाली क्लिप ने पूरे देश को बेहद दर्द में डाल दिया है।  खैर, अब एल्विश यादव ने खुलासा किया है कि वह विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी से को जानते हैं और वो उनकी क्लासमेट थीं।

 उन्होंने कहा कि सबसे पहले, जब उन्होंने हिमांशी का वीडियो देखा, जिसमें बताया गया था कि उनके पति के साथ क्या हुआ, तो उन्होंने केवल सुना और उन्हें यह नहीं लगा कि वह उन्हें पहले से जानते हैं। एल्विश ने खुलासा किया कि जब उन्होंने वीडियो को फिर से देखा, तो उन्हें लगा कि वह उनके कॉलेज की ही हिमांशी है। एल्विश ने शेयर किया कि हिमांशी और वह कॉलेज में पढ़ते थे और वे साथ में खूब मस्ती करते थे क्योंकि वे एक साथ मेट्रो से कॉलेज जाते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

एल्विश यादव के पास पहले से ही हिमांशी का फोन नंबर था, लेकिन वह उन्हें कॉल नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी मानसिक स्थिति क्या होगी। एल्विश ने अपने एक दूसरे कॉमन फ्रेंड को कॉल किया और उसने बताया कि हिमांशी ने 31वीं बार में कॉल उठाया और बताया कि जो कुछ भी शेयर किया या लिखा जा रहा है वह सब सच है और विनय को गोली मार दी गई क्योंकि आतंकवादियों ने उसके हिंदू धर्म की पुष्टि कर ली थी।

PunjabKesari

बता दें कि जिस दिन पहलगाम आतंकी हमले में विनय की हत्या हुई, उस दिन उनकी मां घटना के बारे में न जानते हुए भी अपने बेटे की शादी की मिठाइयां बांट रही थीं जो सिर्फ़ एक हफ़्ते पहले हुई थी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News