फेमस कॉमेडियन की पत्नी का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Monday, May 05, 2025-07:27 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा है। एक ही दिन में फिल्म जगत से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिससे हर कोई स्तब्ध है। सुबह मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान के निधन की खबर आई और अब दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन गौण्डामणि की पत्नी शांति के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari

गौण्डामणि की पत्नी शांति का निधन

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले गौण्डामणि की पत्नी शांति का निधन 5 मई 2025 को चेन्नई में हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। खबरों के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और इलाज जारी रहने के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी के चलते उन्होंने आज सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

गौण्डामणि के जीवन में छाया मातम

शांति के निधन के बाद गौण्डामणि और उनका परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 1963 में प्रेम विवाह किया था और करीब 60 वर्षों तक साथ रहे। उनके परिवार में दो बेटियां भी हैं।

 


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News