निक-प्रियंका की फैमिली फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार, मालती के चुलबुले अंदाज ने जीता सबका दिल

Monday, Sep 29, 2025-02:19 PM (IST)

मुंबई. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर सितंबर महीने से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गए। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

प्रियंका के इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फोटो उनकी बेटी मालती मैरी का रहा, जिसमें नन्हीं मालती डांस करती दिखाई दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उनके क्यूट डांस मूव्स और मासूम अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी प्यारी अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari


इस एलबम में प्रियंका अपनी दोस्त और एक्ट्रेस दीया मिर्जा के साथ भी नजर आईं। वहीं एक और फोटो में प्रियंका चोपड़ा एक्टर ईशान खट्टर के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं।

PunjabKesari

पोस्ट की कुछ तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती के साथ दिखाई दिए। एक फोटो में मालती अपने पापा निक और ताऊ के साथ मस्ती करती नज़र आईं। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं, इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली। एक फोटो में निक, प्रियंका को माथे पर किस करते दिखाई दिए।

PunjabKesari

इस प्यारे मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं कुछ तस्वीरों में मालती पेड़ से फल तोड़ती नज़र आईं, जो उनके छोटे-छोटे एडवेंचर्स की झलक दिखाता है।

PunjabKesari

 

पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा – "सितंबर में न्यूयॉर्क में उन लोगों के साथ पल बिताए जिनसे मैं प्यार करती हूं। ये वाकई जादुई था।" फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। खासकर मालती के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा

काम की बात करें तो प्रियंका को हाल ही में हॉलीवुड फिल्म "हेड्स ऑफ स्टेट" में देखा गया है। इसके अलावा, वह एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म "SSMB 29" का हिस्सा हैं। साथ ही प्रियंका अपनी पॉपुलर वेब सीरीज "सिटाडेल" के दूसरे सीजन की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News