पिंक ड्रेस, हल्का मेकअप और खुले बाल...15 साल की इकरा ने लूटी महफिल,संजय दत्त की बेटी को देख आंखें मीचने लगे फैंस
Monday, Jun 16, 2025-11:34 AM (IST)

मुंबई:सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में अरबपति सुनील वासवानी की बेटी सरीना वासवानी की शादी अटेंड की। ये शादी कांस में हुई। उनके साथ एक्टर संजय दत्त भी थे जिन्होंने अपनी बेटी इकरा दत्त के साथ इस वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की थी। इस वेडिंग की तस्वीरें सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में जिसने सबका ध्यान खींचा वह थी संजय दत्त की लाडली इकरा। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इतनी बड़ी हो गई हैं। इकर गुलाबी रंग के लहंगे में प्यारी लग रही हैं। चेहरे पर हल्का मेकअप में एक बार तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। इकरा ने अपने लुक को गोल्डन नेकलेस और ब्रासलेट के साथ कंप्लीट किया है। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है।इकरा ने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से लुक को कंप्लीट किया।इकरा हाथ में फोन लिए बैठी थी। उन्होंने फोन पर मैंचिग कवर भी लगाया हुआ था। सोशल मीडिया पर हर तरफ इकरा की ही चर्चा हो रही है।
संजय दत्त ने मुस्लिम परिवार में जन्मीं मान्यता दत्त से शादी की थी। उनका नाम दिलनवाज शेख था। वो दुबई में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने साल 2008 में कमाल राशिद खान उर्फ KRK की 'देशद्रोही' फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें तब सारा खान नाम दिया गया था। इसके बाद में प्रकाश झा ने उन्हें मान्यता नाम दिया। उनकी और संजय की शादी भी इसी साल हुई। उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। शादी के दो साल बाद 2010 में जुड़वां बच्चों इकरा और शाहरान को जन्म दिया।